फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कीचड़ भरे रास्ते में देवदूत बने युवा, ऑपरेशन करवा लौटी महिला को घर पहुंचाया

Mon, 04 Aug 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के लाहड़ू-जंगला मार्ग पर बारिश के चलते क्षतिग्रस्त और कीचड़ भरे रास्ते से बीमार महिला को ह
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजा का तालाब अस्पताल से पथरी का ऑपरेशन करवा कर घर लौट रही रेखा देवी पत्नी अतुल परासर के लिए जंजला गांव के कुछ युवा फरिश्ता बनकर सामने आए। रविवार शाम को लाहडू-चुवाड़ी वैकल्पिक मार्ग कीचड़ और दलदल से भरा था, जिसे पार करना महिला के लिए असंभव हो गया था। ऐसे में युवाओं ने बिना देर किए हाथ का स्ट्रक्चर बनाकर महिला को उठाया और सुरक्षित घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


युवा अतुल कुमार, सचिन परमार, शमशेर सिंह, पंकज कुमार, साहिल, तरसेम, अमित और भजन लाल ने बताया कि यह पूरी मदद वर्ष 2023 में एसडीएम भटियात से मिली आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग की बदौलत संभव हो सकी। इसी प्रशिक्षण में उन्होंने हाथ का स्ट्रक्चर बनाना सीखा था, जो अब ज़रूरतमंद की मदद में काम आया। रेखा देवी और उनके पति ने इन युवाओं का आभार जताया और कहा कि विपत्ति की घड़ी में इन्हीं जैसे संवेदनशील लोग समाज की असली ताकत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें