चंबा। मवेशियों के लिए घास काटते समय एक युवक चमेरा जलाशय में गिर गया। घटना बग्गा के पास बुधवार को दोपहर बाद घटी। लोगों ने जैसे ही युवक को चमेरा जलाशय में गिरते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाते ही गैहरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। किश्ती के जरिये जलाशय में गिरे युवक को तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में जुटे रहे। अभी तक उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। संवाद