फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में जुकारू उत्सव से लौटे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जुकारू उत्सव मनाकर घर लौटे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (23) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव ताई पंचायत सुराल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार को जुकारू उत्सव मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। दोपहर बाद जब वह अपने घर लौटा तो शाम के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे किलाड़ अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने अस्पताल में उसकी जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
युवक की मौत का करण जहरीले पदार्थ का सेवन माना जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने बिसरे को फोरेंसिक जांच के लिए धर्मशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी। डीएसपी अजय कपूर ने युवक की मौत की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें