फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कमरे में बेहोश होकर गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

Fri, 14 Aug 2026 08:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में बेहोश होकर गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित
विज्ञापन


भटियात के त्रिम्बली गांव का मामला, परिजनों ने किसी पर नहीं जताया शक

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात क्षेत्र के त्रिम्बली गांव में 28 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष पुत्र स्वर्गीय चैन सिंह निवासी वार्ड नंबर चार गांव त्रिम्बली डाकघर गाहर तहसील भटियात के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया। पैतृक श्मशानघाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने दिए ब्यान में बताया कि सुभाष को सिरदर्द की शिकायत थी। इसके बाद वह कमरे में जाकर बिस्तर पर लेट गया। कुछ समय बाद वह अचानक बिस्तर से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चुवाड़ी अस्पताल से युवक को मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया कि परिजनों ने युवक की मौत को लेकर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें