फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का हिस्सा : डीसी

Wed, 21 Jun 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले की ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने दीप प्रज्वलन कर योग शिविर का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल कर लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर खुद को सशक्त बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हृदय रोग, मधुमेह जैसी कई ऐसी बीमारियां जिनके लिए योगाभ्यास जरूरी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे रोजाना योग के लिए समय निकालें। उन्होंने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक और समृद्ध परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है कि 2015 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा जिले के सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि सुखी एवं समृद्ध जीवन के लिए योगाभ्यास जरूरी है। इस दौरान उपायुक्त ने आयुष विभाग की ओर से चौगान में 18 अप्रैल से शुरू किए गए शिविरों में नियमित भाग लेने वाले चार बच्चों को सम्मानित किया। आयुष विभाग ने उपायुक्त को तुलसी का पौधा भी भेंट किया। शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम अरुण शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र, दीपक भाटिया, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधियों सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें