फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला में हादसों को न्योता दे रहा सालों पुराना लकड़ी का पुल

Fri, 20 Sep 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा का खस्ताहल मंगला पुल।संवाद
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। मंगला पंचायत के लिए भटालवां खड्ड पर बना लकड़ी का सालों पुराना पुल हादसों को न्योता दे रहा है। पुल पर जगह-जगह बिछाए गए तख्ते सड़-गल चुके हैं। किनारों पर लगाई गई लकड़ी की रेलिंग भी सड़ चुकी है।
विज्ञापन

इस वजह से इससे गुजरना खतरनाक हो सकता है। किसी राहगीर या फिर बच्चे का पैर यहां फंसता है तो वह घायल भी हो सकहा है। लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से स्कूल और कॉलेज के लिए बच्चे जाते हैं। बारिश होने पर जिला मुख्यालय जाने के लिए उन्हें खड्ड पार करनी पड़ती है। पानी का बहाव तेज होने के कारण हादसे का खतरा रहता है। हालांकि, लोगों ने लोक निर्माण विभाग को समस्या के बारे में बताया था। विभाग ने पुल की मरम्मत भी की थी, लेकिन अब फिर इसकी दशा वैसी हो चुकी है। पुल की लकड़ी सड़ गई है। पुल के बीचोबीच तख्ते सड़ने से छेद हो गए हैं। इनमें कई बार राहगीरों का पैर फंस चुका है। इस मामले में मंगला पंचायत के लोग कुछ दिन पहले विधायक नीरज नैय्यर से मिलने पहुंचे थे। लोगों ने विधायक को अवगत करवाया कि पुल की हादसा काफी खराब हो गई है। लोगों में संजय रैणा, सुशील कुमार, जीवन कुमार, सरोज देवी, अंजु कुमारी, सीमा देवी का ने विधायक से मांग उठाई है कि प्राथमिकता के आधार पर जर्जर हो चुके पुल की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें