चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में रोवर रेंजर इकाई ने कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि जिला संगठन आयुक्त राजेश शर्मा थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर रोवर लीडर डॉ. संतोष कुमार ने मुख्य अतिथि और प्राचार्य डॉ. विद्यासागर शर्मा को बैज लगाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने कहा कि रोवर रेंजर एक सेवा संस्था है। यह प्रदेश में 1911 में शुरू हुई है। इसका उद्देश्य युवाओं की प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्काउटिंग की पुस्तकों के बारे में भी जानकारी दी। रेंजर लीडर डाॅ. शिवानी अबरोल ने सभी रोवर रेंजर को आने वाले शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद