फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: यशपाल, कुलवंत महामंत्री, भीष्म बने कोषाध्यक्ष

Sun, 02 Mar 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। भारतीय जनता पार्टी मंडल भंजराड़ू की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ने दी। नई कार्यकारिणी में तेज सिंह वर्मा, गोविंद राम, नरला देवी और पुन्नू राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। यशपाल और कुलवंत पंडित को महामंत्री, भीष्म ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा लता कुमारी, तुलसी राम, सत्या, कुलदीप और बेबी को सचिव नियुक्त किया गया है। ज्योति को मीडिया प्रभारी, खेम राज को प्रवक्ता, अनिल सरवन को कार्यालय सचिव, देव राज को आईटी संयोजक, पवेंद्र को सह संयोजक, महबूब खान को सोशल मीडिया संयोजक और अंकुश को सह संयोजक बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में विधायक हंसराज, कृष्णा महाजन, योगेंद्र पाल, शिव दयाल, ज्ञान चंद चौहान, जयंती दुगल, नारायण सिंह, अंजू, वीरेंद्र ठाकुर, टेक चंद और मुकेश शर्मा को मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें