फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में यादवी ने जीते पांच पदक

Sun, 02 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा की पांचवीं कक्षा की छात्रा यादवी ठाकुर ने मिंजर टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अलग-अलग आयु वर्ग में यादवी ने स्वर्ण सहित कुल पांच पदक जीते। पैरामाउंट टेबल टेनिस अकादमी में आयोजित प्रतियोगिता में यादवी ने अंडर-11 एकल वर्ग में स्वर्ण, अंडर-13 एकल वर्ग में रजत, अंडर-15 एकल वर्ग में कांस्य, महिला एकल वर्ग में रजत और अंडर-19 डबल्स में कांस्य पदक जीता। यादवी ने उनसे कई वर्ष बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले खेले। दर्शकों ने भी उनके खेल की जमकर सराहना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें