चंबा में सिहुंता के गरनोटा में छिंज मेले के दौरान दाव पेच लगाते पहलवान।संवाद
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत गरनोटा में स्थित छिंज मेला मैदान में बुधवार को छिंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमेटी प्रबंधन ने सुबह 11:00 बजे ढोल की थाप पर झंडा रस्म अदा की।
छिंज में जिला चंबा के विभिन्न हिस्सों के पहलवानों समेत बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना से पहुंचे पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। छिंज मेला कमेटी के प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी गरनोटा में छिंज मेले का आयोजन किया गया। दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली। मूसलाधार बारिश के बीच भी पहलवान दांव पेच लड़ाते नजर आए। अचानक बारिश बढ़ने पर छिंज कुछ समय के लिए रोक दी। साढ़े पांच बजे फिर छिंज शुरू की गई। गरनोटा छिंज मेले में बड़ी माली 51 हजार और छोटी माली 40 हजार रुपये की रखी गई है। संवाद