फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हनुमान दंगल में पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव पेच

विज्ञापन
चंबा में भरमौर के चौरासी में दंगल के दौरान जोर आजमाईश करते पहलवान।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर स्थित चौरासी परिसर में मंगलवार को हनुमान दंगल मेले का आयोजन किया गया। इसमें नामी पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेच दिखाए। दंगल मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दंगल मेला देखने के लिए लोगों की आवाजाही सुबह से ही शुरू हो गई थी। दोपहर तक काफी भीड़ जुट गई। अखाड़े में उतरे पहलवानों की भी लोग खूब हौसला अफजाई करते दिखे। दंगल की शुरुआत घराटी परिवार को ओर से की जाती है। उसके बाद मेला शुरू होता हे। इसके लिए अलग से समिति का गठन किया जाता है। मंगलवार रात को महंत प्रेम नारायण गिरि का जागरण भी हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, बुधवार को भी महंत प्रेम नारायण गिरी जातर आयोजित होगी। इसके आयोजन के बाद जातर मेलों का समापन होगा। चौरासी मंदिर के पुजारी हरिशरण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हनुमान के दंगल का आयोजन किया गया। साथ ही जातर मेले का भी आयोजन हुआ। बताया कि बुधवार को जातर मेलों का समापन होगा। बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान जातर मेलों का आयोजन चौरासी परिसर में किया जाता है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु स्थानीय संस्कृति से रूबरू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें