फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर में टैक्सी चालकों का चक्का जाम, दो घंटे फंसे रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
चंबा के भरमौर टैक्सी स्टैंड में चक्का जाम करते टैक्सी चालक।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर मुख्यालय में टैक्सी चालकों ने चक्का जाम कर दिया। टैक्सी चालकों ने यह प्रदर्शन टैक्सियों को हड़सर बस स्टैंड तक न जाने और बार-बार पुलिस की ओर से नाकों में रोकने के खिलाफ किया। प्रदर्शन की अगुवाई टैक्सी चालक यूनियन के प्रधान श्याम ठाकुर ने की। दोपहर करीब डेढ़ बजे चालकों ने चक्का जाम कर दिया। इसके चलते मणिमहेश के श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन बजे चक्का जाम बहाल किया लेकिन बाद में फिर टैक्सी चालकों ने हल्ला बोल दिया। बहरहाल, मौके पर पुलिस अधिकारी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं, दूसरी तरफ टैक्सी चालकों के चक्का जाम करने के कारण भरमाणी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें हुईं। बहरहाल, उन्हें पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। यूनियन के प्रधान श्याम ठाकुर ने बताया कि पुलिस की ओर से उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मणिमहेण यात्रा के दौरान उन्हें अच्छे कामकाज की उम्मीद रहती है लेकिन प्रशासन गाड़ियां हड़सर बस स्टैंड तक नहीं जाने दी जा रही हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यात्रा के दौरान उन्हें बेवजह तंग न किया जाए अन्यथा उन्हें दोबारा आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा का कहना है कि यह मामला ध्यान में आया था। अब मामला शांत हो गया है। टैक्सी चालक यात्रा के दौरान सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें