चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इसमें प्राचार्य एसएस डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
फार्मेसी अफसर संघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। सबसे पहले मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्यातिथि डॉक्टर एसएस डोगरा ने बताया कि फार्मासिस्ट किसी भी स्वास्थ्य संस्थान का जरूरी अंग होता है। मरीजों को दवाई देने से लेकर अन्य इलाज में फार्मासिस्ट की भूमिका अहम रहती है। इस मौके पर फार्मेसी अफसर संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद