भरमौर (चंबा)। नागरिक चिकित्सालय भरमौर ने पन विद्युत परियोजना में काम करने वाले कामगारों को एड्स के बारे में जागरूक किया। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने कुठेड़ जलविद्युत परियोजना बैरा साइट में शिविर लगाया। आईसीटीसी परामर्शदाता पवन कुमार ने परियोजना अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कामगारों को एचआईवी, एड्स, यौन रोगों, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वेच्छा से अपने खून की जांच करवाने की अपील की। लैब तकनीशियन देवेंद्र सिंह ने 58 कामगारों की एचआईवी, हेपेटाइट्स बी व सी, सिफीलिस और ब्लड शुगर के टेस्ट किए। खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. शिवराज सिंह ने परियोजना प्रबंधक सहित अन्य स्टाफ का शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।