फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: श्रमिकों ने पांचवें दिन भी किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 25 Apr 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक को वापस तैनात करने की मांग को लेकर जताया रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले सीटू महासचिव सुदेश ठाकुर की अगुवाई में मजदूर पांचवें दिन भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

श्रमिकों ने साफ किया कि जब तक ड्यूटी से निकाले गए श्रमिक को वापस तैनात नहीं किया जाता है, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

सीटू जिला चंबा महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि यह प्रदर्शन कंट्रोल रूम डैम साइट तीसा में कार्यरत रहे दुनी चंद को 10 अप्रैल 2026 से सेवा से हटाए जाने के विरोध में है। दुनी चंद को 58 वर्ष की आयु का हवाला देकर नौकरी से हटाया गया। सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु 60 वर्ष है। एनएचपीसी भारत सरकार का उपक्रम है। इसलिए यहां केंद्र सरकार के कानून लागू होंगे। यूनियन ने इसे अन्यायपूर्ण और नियमों के विरुद्ध बताया है। धरना-प्रदर्शन के दौरान यूनियन पदाधिकारियों और मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। यूनियन ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी प्रबंधन को अवगत कराया गया था और बातचीत की गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके चलते मजदूरों को धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक धरना-प्रदर्शन तक जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया। धरने में धर्म चंद, लौकी ठाकुर, सुरेंद्र, सुनील समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें