फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर निर्माण कार्य में जुटे मजदूर की पांव फिसलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
होली(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में ट्रांसमिशन लाइन के टावर निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर की पांव फिसलने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार को पेश आया। घायल को अन्य मजदूरों ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वीर सिंह (50) गांव और डाकघर बहेला तहसील बजा, जिला डोडा, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांह पंचायत के भराड़ी में इन दिनों ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए टावर निर्माण कार्य चला हुआ है। जहां कंपनी के मजदूर जुटे हुए हैं। मंगलवार को काम करते वक्त वीर सिंह का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। अन्य साथियों ने उसे उठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अन्य मजदूरों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें