नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला चंबा के पदाधिकारी उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्
चंबा। यूनिफाइड और नई पेंशन स्कीम के विरोध में जिले के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर यूपीएस लागू न करने की मांग उठाई।
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील जरयाल ने बताया कि देशभर में लाखों सरकारी कर्मचारी नई पेंशन स्कीम और एक अप्रैल से लागू हो रही यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं। इन योजनाओं से कर्मचारियों को अपने भविष्य के लिए सुरक्षित पेंशन की गारंटी नहीं मिल रही है। इसलिए देशभर के कर्मचारियों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारी यूपीएस का विरोध करते हैं। इसके बदले भारत सरकार से देशभर के लिए ओपीएस बहाली की मांग कर रहे हैं l बताया कि एनएसडीएल कंपनी में कर्मचारियों और राज्य सरकार का अंशदान मिलाकर 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्रित हो गई है। हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल हो गई है। ऐसे में महासंघ यह मांग करता है कि इस राशि को जल्द राज्य सरकार और कर्मचारियों को लौटाया जाए, जिससे इस राशि का सही उपयोग हो सके और प्रदेश के कर्मचारी वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने प्रधानमंत्री से पुरानी पेंशन योजना को राष्ट्रीय स्तर पर बहाल करने की मांग की है।