फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नप चंबा में स्टाफ की कमी से प्रभावित हो रहे काम

Wed, 10 Jul 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा में स्टाफ की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में केवल एक लिपिक के सहारे काम चल रहा है। वर्ष 2022 के बाद स्थायी कार्यकारी अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के कारण विकास की विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। दो साल से डेपुटेशन के सहारे काम चलाया जा रहा है।
नगर परिषद में सात क्लर्क के पद स्वीकृत हैं। वर्तमान केवल एक लिपिक है। छह पद खाली हैं। नगर परिषद ने शहर में कई योजनाएं शुरू करने की रूपरेखा बनाई थी, लेकिन शहर में पार्किंग का निर्माण और हॉट स्पॉट इलाकों में सीसीटीवी लगाने की योजना फाइलों तक ही सीमित है। नप अधिकारी लंबे समय से कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ, सरकार ने लिपिक देने के बजाय जो कर्मचारी नगर परिषद में तैनात हैं, उन्हें अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इससे चंबा नगर परिषद में सही ढंग से काम नहीं हो रहा है। नप में स्टेटिकल असिस्टेंट और सेंटरी सुपरवाइजर, सुपरिंटेंडेंट, तीन चालक और 22 सफाई कर्मचारियों के पद भी खाली हैं। स्टाफ की कमी के चलते नगर परिषद विभिन्न योजनाएं धरातल पर अभी तक नहीं उतार पाई है। इसी प्रकार शहर में करोड़ों के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि स्टाफ की कमी है। इस बारे में उच्चाधिकारी को अवगत किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द स्टाफ की तैनाती हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें