फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फैंटेसी एप से जीते एक करोड़ ... सिविल स्टोर ही नहीं आ रहा फार्मासिस्ट

Mon, 08 Apr 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मे​​डिकल कॉलजे चंबा की सिविल सप्लाई स्टोर: संवाद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संचालित सिविल स्टोर में नियुक्त फार्मासिस्ट ने एक क्रिकेट फैंटेसी एप से एक करोड़ रुपये जीतने के बाद दुकान में बैठना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

दुकान में रोजाना लोगों की अदला-बदली हो रही है। ऐसे में दवाई लेने के लिए पहुंच रहे लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि इस दुकान में आखिर किए फार्मासिस्ट को तैनात किया गया है।
सिविल सप्लाई के स्टोर में जिस फार्मासिस्ट को नियुक्त किया जाता है, उसे नियमानुसार वहां मरीजों को दवाई देने के लिए खुद बैठना पड़ता है। चंबा मेडिकल कॉलेज में नियुक्त फार्मासिस्ट के दर्शन दुकान में कभी-कभार ही होते हैं। हैरानी की बात है कि इसकी जांच करने के लिए कभी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल करने की जहमत नहीं उठाई। रोजाना दुकान में दवाई बेचने के लिए कर्मचारी बदले जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों के साथ इन कर्मचारियों से कई बार बहस भी हो रही है। मरीजों को यह समझ नहीं आता कि वे आखिरकार किसके खिलाफ शिकायत करवाएं। दुकान में अगले दिन कौन बैठा होगा, इसका किसी को भी पता नहीं होता।
विज्ञापन


सिविल सप्लाई की तरफ से चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बाजार से सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए दुकान खोली गई है। मरीजों को वहां कभी पूरी दवाई नहीं मिलती। इस वजह से मरीजों को इस दुकान का लाभ नहीं मिल रहा है। तीमारदारों में अशोक कुमार, जय सिंह, रवि कुमार, दत्तो राम, विनोद कुमार और दीपक शर्मा ने बताया कि दुकान के बाहर 10 से 50 प्रतिशत तक दवाई में छूट देने का बोर्ड लगाया गया है, लेकिन मरीजों को इतनी छूट पर वहां दवाई नहीं दी जाती। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को दवाई लिखी जाती है। कई बार मरीजों को वह दवाई भी नहीं मिल पाती। उन्होंने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि स्टोर में नियुक्त फार्मासिस्ट को वहां स्वयं बैठने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही मरीजों को पूरी दवाई नहीं देने को लेकर उचित कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि इस मामले में सिविल सप्लाई स्टोर के फार्मासिस्ट से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें