चंबा में नवरात्रों को लेकर सजाया गया भलेई मंदिर।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर को नवरात्र के लिए सजा दिया गया है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। नवरात्रों के दौरान भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
पहले नवरात्र के मौके पर दुर्गा सप्तमी का पाठ किया जाएगा। इस दौरान पंडित लौकी नंद शर्मा मौजूद रहेंगे। भलेई माता मंदिर कमेटी प्रबंधन की ओर से तमाम व्यवस्था कर दी गई है। मंदिर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। मंदिर के समीप लगती पार्किंग में भी पुलिस जवान की तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि नवरात्र के उपलक्ष्य पर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयास किए जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर का कहना है कि नवरात्रों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कहा कि हर दिन मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।