फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रक्षाबंधन पर सरकारी बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं

Wed, 26 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात मिलेगी। 28 अगस्त महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में बिना किराया सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन

डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए यह सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निशुल्क यात्रा की सुविधा केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही मान्य होगी। सूर्यास्त के बाद बसों में सफर करने वाली महिलाओं को निर्धारित किराया देना होगा। इस सुविधा का लाभ उन बहनों को विशेष रूप से मिलेगा जो रक्षाबंधन पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने मायके जाती हैं। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बसों के माध्यम से सफर करने वाली महिलाओं को भी इससे राहत मिलेगी। परिवहन निगम की ओर से हर वर्ष रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाती है। इस वर्ष भी 28 अगस्त को यह सुविधा जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें