चंबा। प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के फार्म लेकर विभाग के कार्यालय में लोग खुद ही हस्ताक्षर कर महिलाओं के आवेदन जमा करवा रहे हैं।
आरोप है कि फार्म में महिलाओं के फर्जी हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। जिले में ऐसे मामले सामने आने के बाद जिला कल्याण विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि इसमें कहा गया है कि महिला आवेदक अपना फार्म लेकर खुद कार्यालय में आएं और खुद ही हस्ताक्षर कर जमा करवाएं। अन्यथा, इस तरह का मामले के तहत धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हो सकता है। जिला कल्याण विभाग की ओर से इस तरह की एडवाइजरी जारी करने के चलते अब लोगों में हड़कंप मच गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत अन्य व्यक्ति कार्यालय से फॉर्म लेकर जाते हैं। यहीं फॉर्म भर रहे हैं और खुद महिला आवेदक के हस्ताक्षर कर फॉर्म कार्यालय में जमा करवा
रहे हैं।
यह नियमों के विरुद्ध है। कुछ लोग फॉर्म लेकर जाते हैं और कार्यालय के बाहर किसी दुकान या अन्य जगह स्वयं फॉर्म भरकर ले आते हैं। हस्ताक्षर के बारे में पूछने पर से आवेदक का नाम बताते हैं। आवेदक को बुलाने पर वापस कार्यालय नहीं आते हैं। जब फॉर्म पर हुए हस्ताक्षर और आवेदक को बुलाकर हस्ताक्षर करवाए गए तो वह एक समान नहीं पाए गए। इससे आवेदक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला बन सकता है।
ऐसे में विभाग ने महिला आवेदक को आदेश दिए हैं कि वे स्वयं कार्यालय आएं और फार्म भरकर हस्ताक्षर सहित जमा करवाएं। गौरतलब है कि जिला चंबा में पहली किस्त जारी हो चुकी है। करीब 1245 महिलाओं को तीन माह की किस्त एक साथ डाली जा रही है।
जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि इस तरह के मामले सामने आए हैं। इसके बाद यह सूचना जारी की गई है। उन्होंने महिला आवेदकों से आह्वान किया है कि वे खुद फार्म जमा करवाने कार्यालय आएं। किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में न दें।