फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सेई वन बीट में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Fri, 21 Jun 2024 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुराह वन मंडल की वन बीट सेई में वन विभाग ने जहां नर्सरी लगाई थी, वहां कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर खेत बना लिए हैं। सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर वन विभाग से लेकर अन्य कोई भी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते चचूल क्षेत्र के कुछ लोगों ने अवैध कब्जे को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को लिखित ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सेई वन बीट में किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शफी मुहम्मद, शब्बीर, तारीक हुसैन और यासीन ने उपायुक्त को बताया कि कुछ समय पहले वन विभाग ने जिस स्थान पर पौधों की नर्सरी बनाई थी, वहां पर कंटीली तारों से बाड़बंदी भी की गई थी। वहां पर अवैध कब्जाधारियों से सरकारी नर्सरी को भी हटा दिया है। साथ बाड़बंदी की कंटीली तारों को भी उखाड़ फेंका है। ये कब्जाधारी धीरे-धीरे पूरी जमीन पर कब्जा करने के चक्कर में हैं। इसलिए प्रशासन को समय रहते इन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे सरकारी भूमि पर बढ़ रहे अवैध कब्जे को रोका जा सके। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभाग को इस मामले की जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें