फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला खिलाड़ियों ने करवाई बल्ले-बल्ले

Mon, 03 Nov 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाती महिला ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में चल रही वन विभाग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चंबा सर्किल की महिला प्रतिभागियों ने अपना दबदबा बनाया है। पुरुष वर्ग में चंबा सर्किल का एक भी प्रतिभागी किसी खेल में पहला स्थान नहीं हासिल कर पाया है, जबकि महिला वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन

चंबा सर्किल से प्रतियोगिता में करीब 70 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें अधिकारी और कर्मचारी दोनों शामिल हैं। एथलेटिक में 1500 मीटर की दौड़ को सबसे कठिन दौड़ माना जाता है। इस दौड़ में सबसे तेज भागकर चंबा की रंजना ने पहला स्थान पाया। इसी प्रकार से वॉकिंग की 800 मीटर दौड़ में ज्योति और 400 मीटर दौड़ में असीना ने पहला स्थान हासिल किया। वन अरण्यपाल राकेश ठाकुर ने बताया कि चंबा की तीन महिला प्रतिभागियों ने एथलेटिक में बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें