चंबा के हरिराय मंदिर में भजन कीर्तन करती महिलाऐं।संवाद
चंबा। हरिराय मंदिर में रविवार को स्थानीय महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद दोपहर तक भजन-कीर्तन का दौर चला। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कीर्तन के उपरांत मंदिर में प्रसाद भी बांटा गया। संवाद
बनखंडी मंदिर में राहगीरों के लिए लगाई छबील
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर करंगोड़ा मोड़ के पास बनखंडी मंदिर में राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। छबील लगाने वालों में सोनू, काकू, पवन कुमार और विक्की ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में राहगीरों के लिए यह ठंडे पानी की छबील लगाई जाती है। साथ ही मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख शांति की दुआ मांगी जाती है। संवाद