फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुबह के काम छोड़ मतदान करने के लिए पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
उपमंडल चुवाड़ी के जतरूण पोलिंग में सुबह के वक्त उमड़ी महिला मतदाताओं की भीड़। संवाद।
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। दिन वीरवार। समय सुबह 06:45 बजे। ग्राम पंचायत कार्यालय जतरूण। मतदान करने के लिए लंबी कतार लग गई है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। साथ ही युवतियां भी इसमें शामिल हैं। सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाती है। महिलाएं मतदान केंद्र में एक-एक कर मतदान करने के बाद लौट रही हैं। 9 बजे भी कतार में वोट डालने के लिए मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आंशिक धूप के चलते मतदाताओं की आवाजाही जारी है। दोपहर एक बजे मतदान केंद्र में भीड़ थोड़ी कम हो जाती है लेकिन दो बजे के बाद फिर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवान ड्यूटी दे रहे हैं। दोपहर तीन बजे लाइनों में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और करीब 3:30 बजे सभी मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसके बाद पोलिंग टीम ने मत पेटियाें को कब्जे में लिया और मतगणना स्थल तक पहुंचाया। गौरतलब है कि जिले की 116 पंचायतों में वीरवार को दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। शाम तक प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों ने देर रात जुलूस और रैलियां निकालीं। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की। कुल मिलाकर विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारे लगाकर अपने नवनिर्वाचित प्रतिनिधि का सत्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें