फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सोलन में मॉडल प्रदर्शित करेंगे मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से चयनित मुकेश कुमार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने मॉडल स्कूल बैग विद कन्वर्टिबल रेन कोट प्रस्तुत करेंगे। जानकारी के अनुसार गत माह इंस्पायर मॉडल जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें दो जिलों चंबा और कांगड़ा से सात बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया था। चंबा से मुकेश ने पहला स्थान हासिल किया था। मुकेश की ओर से बनाए गए मॉडल स्कूल बैग विद कन्वर्टिबल रेन कोट की खूब सराहना हुई। ऐसे में जिला स्तर पर प्रथम स्थान मिला। लिहाजा, अब मुकेश राज्य स्तरीय मॉडल जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता तीन जून को सोलन में आयोजित होने जा रही है। यदि मुकेश का मॉडल चयनित होता है तो नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें