फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-सुल्तानपुर मार्ग पर स्कूटी व बाईक में हुई जोरदार टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। चंबा-सुल्तानपुर मार्ग पर पीजी कॉलेज के पास बाइक और स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला को गंभीर चोट आई हैं। इसके चलते चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभिषेक निवासी नगोड़ी बाइक लेकर बालू से सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। जबकि सुरेश देवी निवासी राजनगर स्कूटी लेकर चंबा से बालू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीजी कॉलेज के पास सड़क पर जोरदार भिड़ंत हो गई।
इससे हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। उनकी मदद को आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी पहुंच गई। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें