चंबा। पेड़ से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। घायल की पहचान कांता निवासी रूलाखी के रूप में हुई है। वह मवेशियों के चारे को लेकर पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रही थी।
इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर गए।
यहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि घायल महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।