फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा ,स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता महत्वपूर्ण

विज्ञापन
महिला दिवस के उपलक्ष पर जनजातीय भवन बालू में कार्यक्रम के दौरान बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के समीप स्थित जनजातीय भवन बालू में जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता इंदु बाला और पोषण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, आशा वर्कर और एएनएम को भी प्रोत्साहन स्वरूप 5100-5100 रुपये की राशि प्रदान की गई। प्रगति महिला संगठन को प्रथम, एकता ग्राम संगठन तीसा को द्वितीय, जबकि उजाला ग्राम संगठन रिंडा को तीसरा पुरस्कार दिया गया। वहीं, तीन उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूहों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त डीसी राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सीडीपीओ नीलम धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत से की। उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि डीसी राणा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता सबसे महत्वपूर्ण है। महिलाओं को विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के खात्मे को लेकर आगे आना चाहिए। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव विशाल कौंडल ने घरेलू हिंसा अधिनियम की जानकारी देते हुए महिलाओं को भारतीय संविधान की ओर से प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। इस मौके पर डीसी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत किया। वहीं, एकीकृत बाल विकास सेवाएं विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र से प्लांट पैथोलॉजिस्ट डॉ. जया चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, एसडीएम नवीन तनवर, खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर और बीडीओ मैहला मनीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें