चंबा। चांजू द्वितीय में निर्माणाधीन 17 मेगावाट जल विद्युत कंपनी कॉसमॉस के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाली दस महिलाएं वीरवार को थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं के बयान दर्ज कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। कंपनी प्रबंधन ने आरोप है कि गांव की महिलाओं ने डंडों से अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने एसएचओ तीसा को वीरवार को मौके पर भेजा।
एसएचओ तीसा सन्नी गुलेरिया ने मौके पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। डीएसपी सलूणी रामकरण ने बताया कि वीरवार को थाना प्रभारी तीसा ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन का कार्य आरंभ करवा दिया गया है। इसके अलावा महिलाओं को जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।