चंबा के जनजातीय भवन बालू में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान चंबा कॉलेज की छात्राएं।संवाद
- फोटो : चंबा के जनजातीय भवन बालू में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान चंबा कॉलेज की छात्राएं।संवाद
चंबा। महिला अपराजिता बनकर जहां हर मुश्किल का सामना कर सकती है वहीं किसी भी मुकाम को हासिल करना उसके लिए मुमकिन है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जनजातीय भवन बालू में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के समन्वयक मनोहर कुमार ने छात्राओं से कही। कहा कि किशोरियों को खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार अधिक से अधिक खाना चाहिए। इससे जहां उनका शरीर मजबूत होगा वहीं शरीर मजबूत होने से उनके इरादे भी मजबूत बनेंगे। ऐसी मजबूत महिला को कोई भी परास्त नहीं कर सकता। इसलिए हरेक महिला को स्वस्थ शरीर के साथ मजबूत इरादे रखने चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। कहा कि आज जिस तरह लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी है उसी तरह स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को साइबर क्राइम से लेकर महिला अपराध से बचने की जानकारी भी दी।
अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम काफी अच्छा अभियान है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने और खुद के पैरों पर खड़े होने का मौका मिलता है। अमर उजाला को और ऐसे कार्यक्रम करवाने चाहिए। शिवानी राठौर
अमर उजाला की ओर से ऐसे कार्यक्रम और करवाए जाने चाहिए। इससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनती हैं। उन्हें अपने अधिकारों को जानने का मौका मिलता है। -बंशिता रुलेखा युवती
इस दौर में महिलाओं के अधिकारों को समझना बहुत जरूरी है। महिला कहीं न कहीं मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने के कारण पीछे रह रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को नई ऊर्जा मिलती है। -सिमरन गौतम
ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक बनाते हैं। अपने हक की लड़ाई लड़ने के बारे में प्रेरणास्त्रोत बनते हैं। ऐसे कार्यक्रम अन्य संस्थाओं को भी आयोजित करने चाहिए जिससे महिला शक्ति को आगे आने का मौका मिले। विशाखा बरियाल