चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय चंबा में शिक्षकों की पांच दिवसीय शिक्षा खंड चंबा और मैहला की कार्यशाला का आगाज हुआ। जिले के दो शिक्षा खंडों के 50 शिक्षक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा खंड चंबा के खंड परियोजना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया। इसमें बीआरसीसी डॉ. राजेश सहगल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। खंड परियोजना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों की भूमिका और उनके दायित्व के बारे में बताया। कहा कि चंबा शिक्षा खंड के लिए गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और शिक्षा विभाग चंबा का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि जिला स्तर के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन, विद्यालय प्रबंधन के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा के प्रवक्ता रमेश मुकेश शर्मा, विनोद, शालिनी, पूजा शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहेंगे।