फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटते पांव फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पहाड़ी में घास काटने गई महिला की पांव फिसलने से खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला की पहचान दर्शना पत्नी सोहन लाल निवासी गांव धरोई डाकघर कीड़ी के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम के समय मवेशियों के चारे के लिए गांव के पास पहाड़ी पर घास काट रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास लोग महिला के चीखने की आवाज को सुनकर वहां पहुंचे।
परिजन और ग्रामीण उसे बेसुध हालत में चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने महिला की नब्ज को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव गृह में रखा। इसके साथ ही घटनास्थल में जाकर हादसे का जायजा लिया। महिला के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक दृष्टि में हादसा पांव फिसलने के कारण बताया जा रहा है। इसलिए पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। की। ुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें