फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मवेशियों के लिए घास लेने गई महिला की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत

Fri, 29 Sep 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। मवेशियों के लिए घास लेने गई महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय ममता देवी पत्नी ओम प्रकाश शर्मा निवासी काशनी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ममता देवी अपने माल-मवेशियों के लिए घास लेने के लिए पहाड़ी पर गई थी। अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इससे वह अचेत हो गई। महिला को पहाड़ी से गिरता देख कर अन्य महिलाओं ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू किया। महिलाओं की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े पहुंचे। उन्होंने अचेत महिला को उठाकर उपचार के लिए तेलका पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया। मध्यरात्रि 2:00 बजे टांडा के लिए ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें