फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी बस चालक के साथ मारपीट पर केस दर्ज

Fri, 29 Sep 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चुवाड़ी बस स्टैंड में सरकारी बस के चालक और परिचालक के साथ व्यक्ति ने बहसबाजी करने के साथ मारपीट कर डाली। इसको लेकर चालक ने व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

चालक राजेश कुमार ने बताया कि वीरवार देर रात को वह बैजनाथ-फटाहर बस रूट पर जा रहे थे। चुवाड़ी पहुंचे तो बस को वहां कुछ देर के लिए रोका गया। इस दौरान कुछ सवारियां शौच करने के लिए उतरीं। जब बस को वहां से निकालने लगे तो बस के आगे करण सिंह खड़ा हो गया और चालक और परिचालक को भला बुरा कहने लगा। इसके चलते चालक और परिचालक नीचे उतरे और व्यक्ति को बस के आगे से हटने को कहा। इतने में व्यक्ति आग बबूला हो गया और चालक के साथ मारपीट करने लगा। इसको लेकर चालक ने अपने उच्चाधिकारी को सूचना दी। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई। पुलिस ने चालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें