मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्चे का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में 68 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं, रविवार को दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 19 फरवरी को महिला का रैट के जरिये टेस्ट किया गया। इसमें वह संक्रमित पाई गई। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीसीएचसी डलहौजी में सायं पौने सात बजे दाखिल किया गया। महिला ने सायं सवा सात बजे दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला के शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को सौंपा गया।
सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से 68 वर्षीय महिला की मौत होने के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 169 पहुंच गया है। रविवार को रैट में जांच के लिए भेजे गए 86 सैंपलों में से 82 सैंपल निगेटिव और चार सैंपल पॉजिटिव पाए गए। वहीं, शनिवार को आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए 136 सैंपलों में से 129 सैंपल निगेटिव, 6 सैंपल पॉजिटिव और एक सैंपल रिजेक्ट पाया गया।
संक्रमित आने वाले मरीज सलूणी, डलहौजी, चुवाड़ी, समोट, खुशनगरी, तीसा, काकड़ी, राख, जुलाहकड़ी, सलूणी के रहने वाले हैं। बताया कि रविवार को छह लोग स्वस्थ हुए, जबकि दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 15704 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा 15353 लोग स्वस्थ हुए हैं।180 लोग कोविड केंयर सेंटरों और होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं हैं। शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर लोग कोरोना महामारी से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।