भरमौर (चंबा)। भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के तहत गैहरा में एक महिला की गिरने से मौत हो गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चनणो देवी पत्नी कल्याणो राम गांव गवाड़ गैहरा जो अपने पशु चराने और घास लेने के लिए नजदीक के जंगल में गई हुई थी। इस दौरान महिला का अचानक पांव फिसलने के कारण वह गहरी खाई जा गिरी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भरमौर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। यह जानकारी भरमौर थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने दी।