फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेरोजगारों को व्यावसायिक ट्रेडों में कोर्स का मौका

Wed, 31 May 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के अनुसूचित जाति के गरीब युवक-युवतियां व्यावसायिक प्रशिक्षण हासिल कर अपने पांव पर खड़े हो सकेंगे। केंद्र सरकार की ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण योजना से यह संभव होगा। ग्रामीण इंजीनियरिंग आधार पर विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की खास बात यह रहेगी कि नौ माह तक चलने वाले इन कोर्सों के दौरान युवक-युवतियों को 2,400 रुपये प्रति माह के हिसाब से छात्रवृतत्त भी मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को ट्रेड संबंधी सात हजार रुपये तक के उपकरणों की किट भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए युवक-युवतियां 15 जून तक जिला उद्योग विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए युवक-युवतियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित आरईबीटीपी योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति के 16 से 40 आयु वर्ष के गरीब बेरोजगारों को जिला उद्योग विभाग की ओर से विभिन्न ट्रेडों में नौ माह तक प्रशिक्षण प्रदान करवा करवाया जाएगा। ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित फर्नीचर मेकिंग, ऑटो मोबाइल रिपेयर, स्टील फैब्रिकेशन और वेल्डिंग, एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड ब्लैक स्मैच, मशीन एंड लेंथ वर्क, बांस और केन आर्टिकल्स मैन्युफैक्चरिंग, कारपेंटर, मेसनरी, इलेक्ट्रीशियन-पंप वर्कर, इलेक्ट्रॉनिकस गुड्स रिपेयर और मोटर वाइंडिंग आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इन दस्तावेजों के साथ करें आवेदन
विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक पात्र आवेदकों की आयु 16 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दो पासपोर्ट साइज फोटो, अनुसूचित जाति से संबंधित प्रमाण पत्र, योग्यता प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र सहित कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र चंबा (सुल्तानपुर) में आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक चंद्रभूषण ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि एससी/आईआरडीपी से ताल्लुक रखने वाले युवक-युवतियां केंद्र सरकार की विकासात्मक योजना के तहत 15 जून से पहले आवेदन कर लाभ अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें