फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पशु चराने को लेकर विवाद के बाद महिला पर हमला

Sun, 21 Sep 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह की धार कोलोपड़ पंचायत में पशुओं को चराने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना में 58 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बेगा पत्नी सैयद निवासी धार कोलोपड़ ने पुलिस थाना तीसा में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी जमीन पर पशु चरा रही थी। इसी दौरान लोभी पुत्र तेजू, दीपक पुत्र जसवंत और चुनी पुत्र हरि चंद निवासी गांव ब्रुइला अपनी भेड़-बकरियां लेकर वहां पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने उन्हें वहां से मवेशी हटाने को कहा तो तीनों ने बहसबाजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वह घर लौटने लगी तो आरोपियों ने रास्ता रोककर लात-घूंसे बरसाए।
विज्ञापन


इस दौरान लोभी पुत्र तेजू ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर उसकी बेटी जैतून, राजू पुत्र गनिया और रशीद पुत्र खियालू मौके पर पहुंचे और महिला को छुड़ाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी उसके परिवार से विवाद करते रहे हैं। घटना में महिला को सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। उसने मेडिकल जांच और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें