चंबा। चुराह उपमंडल के तहत एक गांव की एक महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों वह बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। देर रात को गांव का एक व्यक्ति खिड़की तोड़कर कमरे में आया और उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोप खिड़की के रास्ते ही भाग गया। पीड़ित ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद