फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और बर्फबारी न होने से चुराह घाटी में सेब व्यवसायी चिंतित

Mon, 18 Jan 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुराह घाटी के सेब व्यवसायी को इस वर्ष सेब की कम पैदावार होने की चिंता सता रही है। मौसम के विपरीत रवैये से चुराह में न तो सर्दियों के दौरान पर्याप्त बारिश हुई है और न ही सेब के बगीचों को बर्फ का पोषण मिल पाया है। लिहाजा सर्दियों के कुछ ही दिन बाकि होने की स्थिति में बागवानों के माथे की सिकन बढ़ने लग पड़ी है।
विज्ञापन


चुराह घाटी के सेब व्यवसायियों में से ओम प्रकाश, निहाल सिंह, जयदेव, पवन कुमार व हेमराज ने बताया कि बीते वर्ष सर्दियों के दौरान चुराह घाटी में पर्याप्त मात्रा में बारिश और बर्फबारी हुई थी जिससे बागवानों को काफी मुनाफा हुआ था लेकिन इस बार स्थिति विपरीत ही लग रही है।

 आलम यह है कि आगामी समय में पूरी चुराह घाटी में सेब की फसल के लिए संकट पैदा होने वाला है। अगर शीघ्र मौसम मेहरबान नहीं हुआ तो सेब बागवानों का यह बुरा सपना सच हो जाएगा। इसके चलते चुराह घाटी के सेब बागवानों ने बागवानी विभाग और सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें इस संकट से निकालने के लिए शीघ्र योजना तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें