फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दस लाख मिले तो दो साल से अटकी सीवरेज योजना ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
गैनाला से मैहला पुल तक छह करोड़ की परियोजना का काम फिर शुरू, भुगतान अटकने से बंद पड़ा था कार्य
विज्ञापन

दिन में यातायात प्रभावित न हो, इसलिए रात में बिछाई जा रही सीवरेज लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। करीब दो साल से अधूरी पड़ी गैनाला से मैहला पुल तक सीवरेज लाइन बिछाने की योजना का काम अब दोबारा शुरू हो गया है। जल शक्ति विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को करीब दस लाख रुपये जमा करवाने के बाद कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। भुगतान नहीं होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने पिछले दिनों काम रोक दिया था।
करीब छह करोड़ रुपये की यह परियोजना वर्ष 2023 में ठेकेदार को आवंटित हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से इसका काम लंबे समय तक अधूरा रहा। सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई होने से मार्ग की हालत भी खराब हो गई थी। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से राशि जमा करवाने के बाद काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनोज ठाकुर ने बताया कि पहले कोषागार में जमा करवाया गया चालान रद्द हो गया था। अब राशि जमा हो चुकी है और काम युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए रात के समय भी सीवरेज लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।

सीवरेज कार्य के लिए खोदाई होने के बाद लंबे समय तक सड़क की हालत खराब रही। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। काम दोबारा शुरू हुआ है तो इसे बीच में रोके बिना जल्द पूरा किया जाना चाहिए। - पंचम बट्टू

सीवरेज का काम लंबे समय से बंद पड़ा था। सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब काम शुरू हुआ है तो उम्मीद है कि इसे जल्द पूरा किया जाएगा। - उमेश कुमार

करीब दो साल से सीवरेज का काम अधूरा था। सड़क उखड़ी होने से वाहन चलाने में भी दिक्कत होती है। विभाग ने काम शुरू किया है, यह राहत की बात है, लेकिन काम लगातार चलना चाहिए। - अमर सिंह
विज्ञापन


यहां मैहला में हर साल बड़ी जातर होती है। श्रद्धालु आते हैं, मगर इस सीवरेज के अधूरे काम के कारण उन श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी होती रही है। अब काम पूरा हो जाए। - हनी सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें