फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परछोड़ स्कूल में शुरू करेंगे विज्ञान संकाय : पठानिया

Thu, 25 Jan 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्रा
विज्ञापन
चुवाड़ी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार मजबूत बनाती है।
विज्ञापन

मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था से गुणात्मक शिक्षा को सरकार सुनिश्चित बना रही है। विस अध्यक्ष वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन और संस्कारों का होना भी जरूरी है। कहा कि विद्यार्थी लगातार मेहनत कर विभिन्न गतिविधियों में और बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि स्कूल में नए भवन और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। विद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू करने का भी आश्वासन दिया। कहा कि भटियात हलके में कालम खड्ड, चक्की खड्ड, देहर और बराल खड्ड में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 85 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। एकल गान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सिमरन शर्मा को 2100 देने की घोषणा की। इससे पूर्व, स्कूल के प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य व अध्यापकों, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष को शाल-टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने चुवाड़ी में लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का बिना विलंब समाधान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें