फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दूसरे बेटे को साथ भी ले जाने की धमकी दे रही थी पत्नी, गुस्से में नदी में फेंका बच्चा

Wed, 12 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा रावी नदी किनारे बच्चा को धक्का देने की घटना के बाद उसकी तलाश करते एनडीआरएफ की टीम। संवाद 
विज्ञापन
आरोपी पिता ने डायरी में लिखा अपना गुनाह, पुलिस ने कमरे से की बरामद
विज्ञापन

पूछताछ में बोला- दो बार किया नदी में कूदने का प्रयास, हिम्मत नहीं कर पाया

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। पत्नी दूसरे बेटे को भी साथ ले जाने की धमकी दे रही थी, इसलिए गुस्से में आकर बेटे को रावी नदी में फेंक दिया। इस बात का खुलासा आरोपी पिता हितेश कुमार ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
आरोपी ने कहा कि उसने यह सब अपने कमरे में रखी डायरी में लिखा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे से डायरी भी बरामद कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया है कि छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंकने के बाद खुद भी नदी में कूदने का प्रयास किया लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया।
विज्ञापन

उसने बताया कि जब वह फोन पर पत्नी से झगड़ा कर रहा था तो उसकी वह दूसरे बेटे को भी अपने साथ ले जाने की धमकी दे रही थी। इसी गुस्से में छह वर्षीय बेटे को उठाया और परेल पुल के पास ले गया और नदी में फेंक दिया। उसने पत्नी को फोन किया अब वह दूसरे बेटे को अपने साथ नहीं ले जा सकेगी क्योंकि उसे नदी में फेंक दिया है। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई। पत्नी ने फोन काटा तो बेटा नदी में ओझल हो चुका था। उसने नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। कुछ देर बाद वह अपने क्वार्टर चला गया। वहां डायरी में लिखा कि मैंने अपने बेटे को नदी में फेंक दिया है। अगली सुबह वह इसी इरादे से फिर नदी में गया कि वहां छलांग लगा देगा जहां से बेटे को फेंका था लेकिन दूसरी बार भी हिम्मत नहीं जुटा पाया। वहां से बहन को फोन कर बताया कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके अपने गुनाह की कहानी सुनाई। पुलिस ने उसके फोन कॉल की डिटेल और क्वार्टर में डायरी पर लिखे उसके नोट को भी बरामद कर दिया है। बुधवार को फोरेंसिक की टीम भी घटनास्थल और आरोपी के क्वार्टर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि यह बात आरोपी ने स्वयं बताई है कि बेटे को नदी में फेंकने के बाद उसने दो बार नदी में छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसके बाद पुलिस को अपना गुनाह बताने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें