चंबा। विंटर कप के तहत पुलिस मैदान बारगाह में ब्लैक कोबरा बनाम व्हाइट टाइगर के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीत कर व्हाइट टाइगर की टीम ने 125 रन बनाए। अपनी टीम के खाते में पंकू और वाजिद ने 20 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। ब्लैक कोबरा की ओर से अनूप ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक कोबरा की टीम 20 ओवर में 100 रन ही बना पाई। इसमें रिक्की ने 22 और पांडे ने 21 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। व्हाइट टाइगर की टीम ने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। यह जानकारी मैच आयोजक एससी नैयर ने जानकारी दी।