चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मैच में व्हाइट टाइगर ने पैराग्लाइडिंग टीम को 114 रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी।
मैच में व्हाइट टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए। इसमें वसीम ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 54 रन की पारी खेली। पांडे ने 41 और साजन ने 13 बीस रन बनाए। पैराग्लाइडिंग टीम से नितिन ने तीन और साहिल ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैराग्लाइडिंग टीम मात्र 61 रन पर ही सिमट गई। इसमें आदिल ने 23 रन की पारी खेली। शेष दस खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। व्हाइट टाइगर की टीम ने यह मैच जीत प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद