फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव : सरला देवी बनीं जांघी पंचायत की उपप्रधान

Wed, 18 Sep 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले की विभिन्न पंचायतों में प्रतिनिधियों के उप चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। बुधवार को नाम वापस लेने का दिन था। ऐसे में सभी पदों पर एक-एक नामांकन रह गया।
विज्ञापन

बहरहाल, चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से हो गई। सरला देवी को ग्राम पंचायत जांघी, रीता को बैरागढ़ पंचायत, नीता देवी को खड़जौता पंचायत का उप प्रधान मनोनीत किया गया। चीनो देवी को डल्ला, चंपा देवी को जड़ोता, पूनम थापा को कालूगंज, मनोज कुमार को चीलबंगला और अमर जीत को सेचू का वार्ड सदस्य निर्विरोध चुना गया। गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सभी वार्डाें से एक-एक नामांकन पहुंचा था। तीन पंचायतों के उप प्रधान के पद के लिए दो-दो नामांकन हुए थे। उम्मीद की जा रही थी कि वार्ड सदस्यों के उप चुनाव निर्विरोध होने की संभावना थी, वहीं उप प्रधान के लिए वोटिंग होने की संभावना जताई जा रही थी। बुधवार को नामांकन वापस लेने की तिथि थी। बहरहाल, उप प्रधान पद के लिए आए दो-दो नामांकन में से एक एक नामांकन वापस हो गया। ऐसे में जिले में पंचायतीराज उप चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गए। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें