फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ... जहां वन्यजीवों का बसेरा, वहां लगाया कचरे का डेरा

Mon, 05 Oct 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ख​ज्जियार के जंगल में लगे कचरे के ढ़ेर। जागरूक पाठक
विज्ञापन
खज्जियार के जंगलों में गंदगी मिलने पर 14 होटल और वन्य प्राणी विभाग को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
विज्ञापन

पीसीबी के निरीक्षण में जगह-जगह मिले कूड़े के ढेर, एसडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
प्रवीण कुमार
चंबा। पर्यटन नगरी खज्जियार की पहचान हरे-भरे जंगल और प्राकृतिक खूबसूरती से है, लेकिन इन्हीं जंगलों में कचरे के ढेर ने पूरी तस्वीर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वन्य प्राणी अभ्यारण्य क्षेत्र में कचरा फैलाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 14 होटल संचालकों और वन्य प्राणी विभाग को नोटिस जारी किए हैं। संबंधित पक्षों से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। साथ ही जंगल में पड़े कचरे को साफ करने और इसके फैलने के कारण की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने खज्जियार क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान जंगल में जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर मिले। निरीक्षण के समय एसडीएम, जिला पर्यटन अधिकारी, टीसीपी अधिकारी और वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे। इसी जंगल में दुर्लभ वन्य जीवों समेत कई अन्य प्रजातियों का बसेरा है। ऐसे में कचरे का बढ़ता जमावड़ा वन्य जीवों के लिए भी खतरा बन सकता है।

जंगल की हरियाली पर कचरे का दाग
खज्जियार के जंगल केवल पर्यटन का आकर्षण नहीं, बल्कि संवेदनशील वन्यजीव क्षेत्र भी हैं। पर्यटन गतिविधियों के साथ यदि कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होगी तो इसका असर जंगल के पर्यावरण और वन्य जीवों पर पड़ सकता है। जंगल में जगह-जगह कचरा मिलना व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


पीसीबी ने मांगा जवाब
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि नोटिस जारी कर संबंधित होटल संचालकों और विभाग से जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ बोर्ड सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।

नोटिस नहीं मिला
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ नवनाथ माने ने बताया कि उन्हें अभी तक पीसीबी का नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें