संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। घर के समीप बाइक खड़ा करने से मना करने पर गृह मालिक के सिर पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। इसको लेकर चुवाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में विशंबर दास गांव रायपुर ने बताया कि 26 मई को रात करीब 9 बजे रोहित कुमार और लाड़ी अपनी बाइक परआए और घर के समीप बाइक लगाने लगे। बाइक लगाने से मना करने पर रोहित ने वहां पड़ा बांस का ठंडा उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इतने से भी उनका मन न भरा तो दोनों ने उस पर मुक्कों और थप्पड़ों की बरसात कर दी। शोर सुनकर आरोपी रोहित के पिता सुशील कुमार भी वहां आ पहुंचे और तीनों ने उसे बांस के ठंडे से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित की चीखपुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे। परिवार को आता देख वे वहां से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में तीनों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।